गिरडीह, अप्रैल 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेदा गांव में एक महिला को उसके घर से निकाल देने एवं उसके घर को क्षतिग्रस्त कर देने तथा घर का सामान ट्रैक्टर में लादकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लेदा निवासी यशोदा देवी पति जगदीश प्रसाद वर्मा की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में सिन्दवरिया (कंडाडाबर) निवासी रवि कुमार वर्मा, बैजनाथ प्रसाद वर्मा, भुनेश्वर महतो, दशरथ महतो, सुनिल कुमार वर्मा, सुमन देवी एवं 10-15 अन्य अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। यह भी पढ़ें- मारपीट को लेकर सात के विरुद्ध प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.