घर के सामने से बाइक हटाने को कहा तो दो भाइयों का सिर फोड़ा
गाज़ियाबाद, जून 6 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की न्यू डिफेंस कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक हटाने के लिए कहना दो भाइयों को खासा भारी पड़ गया। बाइक मालिक ने अपने दोस्तों के साथ दोनों भाइयों पर हमला बोलकर घायल कर दिया। मामले को लेकर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। न्यू डिफेंस कालोनी निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि चार जून को कॉलोनी में रहने वाले पिंटू ने उनके घर के गेट के सामने बाइक खड़ी कर दी थी। राहुल के अनुसार जब उसने बाइक हटाने को कहा तो पिंटू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर ईंट से हमला बोल दिया। यह भी पढ़ें- घर के सामने से बाइक हटाने को कहा तो दो भाइयों का सिर फोड़ा ईंट लगने से उसका सिर फट गया। उनका भाई गौरव बीच बचाव करने आया तो हमलावरों ने उसका भी सिर फोड़ दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.