गोरखपुर, फरवरी 3 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के अलीगढ़ गांव में घर के सामने खड़ी सब्जी लदी पिकअप हटाने को कहने पर दबंगों ने पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे, रॉड, ईंट-पत्थर से की गई मारपीट में दंपती और उनके दोनों पुत्रों के सिर फट गए, जबकि घर में तोड़फोड़ कर रिश्तेदार की स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 9 नामजद सहित 6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलीगढ़ गांव के टोला भगवानपुर निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब 9:30 बजे सब्जी लदी पिकअप उनके घर के सामने खड़ी कर दी गई। उनके पुत्र अतुल गुप्ता ने वाहन हटाने को कहा तो इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गांव के ही सुनील निषाद, अनिल निषाद, कोइल निषाद, विजय प्रकाश निषाद तथा मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.