नोएडा, अप्रैल 30 -- दादरी, ब्रिजेश कुमार। छपरौला में रहने वाले सुरक्षा गार्ड ने कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी घर के सामने से निकलकर जाने का विरोध करते हुए दूसरे रास्ते से जाने की बात करते हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बादलपुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लालचंद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। लालचंद ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा एक्सटेंशन में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। वह 28 अप्रैल की शाम को ड्यूटी कर साइकिल से अपने घर आ रहा था। वह छपरौला गांव में पहुंचा तो कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। घर के सामने से जा रहे रास्ते से निकलने का विरोध किया और दूसरे रास्ते से निकलकर जाने की बात की। इसी बात को लेकर आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.