प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 7 -- मुंबई से घर आने के बाद बाहर खेल रहे चार साल के बच्चे की सड़क पार करते समय ई-रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। मासूम की मौत से से परिजनों में चित्कार मच गया। पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में लिया है। लालगंज कोतवाली के डिहवा सराय जगत सिंह निवासी राकेश वर्मा मुंबई में रहकर ऑटो चलाता है। वह बच्चों को लेकर रविवार को ही घर पहुंचा। पूर्वान्ह करीब 11 बजे उसके दो बेटो में छोटा चार वर्षीय रितिक घर के पास वर्मानगर-अमावां मार्ग पार कर रहा था। इसी दौरान वर्मा नगर की तरफ से सवारी बैठाकर घुइसरनाथ धाम जा रहा ई-रिक्शा आ गया। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा की टक्कर में मासूम की गई जान रितिक ई रिक्शा से टकराकर घायल हो गया। टक्कर के बाद ई-रिक्शा भी पलट गया। हादसे के बाद पहुंचे परिजन घायल रितिक को लालगंज ट्रामा सेंटर ले आए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थ...