प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- लालगंज। इलाके के सराय सिंह निवासी सुरेश बहादुर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 15 मार्च की रात में घर के सामने रखी लकड़ी में आग लग गई। आग से लकड़ी के साथ गूलर, चिलबिल आदि के पेड़ भी जल गए। जानकारी पर मौके पर पहुंचा तो उधर से गांव का ही व्यक्ति भागते हुए दिख। पीड़ित ने सीसीटीवी कैमरे में आरोपी व्यक्ति को भागते हुए देखकर पहचान लिया। उलाहना दिया तो आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.