फरीदाबाद, मार्च 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। थाना डबुआ क्षेत्र में होली के दिन एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डबुआ कॉलोनी निवासी सुमित कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार मार्च को होली खेलने के बाद वह अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान स्कूटी पर आए दो युवक करन और साहिल उससे कहासुनी करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में तीन अन्य युवक राहुल, रोहित और दुर्गेश भी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर सुमित के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। मारपीट में उसके सिर और आंख के पास चोटें आईं। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस वक्त पीड़ित ने पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.