इटावा औरैया, जून 28 -- जसवंतनगर। नगला विशुन निवासी साधना पत्नी राकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह अपने घर के सामने मिट्टी डलवा रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने साधना के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति राकेश कुमार के साथ भी हाथापाई की गई। मारपीट में साधना और उनकी पुत्री निकेता के सिर में चोटें आईं। घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को लेकर थाना पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में मारपीट पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कूड़ा डालने के विरोध...