घर के सामने मिट्टी गिराने को लेकर विवाद, दंपति पर हमला
जौनपुर, जून 15 -- सतहरिया (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के दल्लू का पूरा गांव में रविवार को घर के सामने मिट्टी गिराने को विवाद के बाद मारपीट हुई। इसमें पत्नी पत्नी घायल हो गए। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता रेखा पत्नी आनंद ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर के सामने मिट्टी गिरवा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली प्रियंका, कविता, उर्मिला, अनुराग और राजेंद्र प्रसाद विरोध करने लगे। सभी ने मिलकर पहले गाली-गलौज की और फिर लात-घूंसों से पिटाई कर दिया। मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष शोर-शराबा सुनकर जब उसके पति आनंद बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का दावा है कि घटना का वीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.