घर के सामने बंधे मवेशी पर तेंदुए ने हमला कर किया घायल, गांव में दहशत
बलरामपुर, मई 1 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत चौधरीडीह के मजरे शिकारीपुरवा में गुरुवार रात तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव निवासी बेकारू पासवान के घर के सामने बंधी बछिया पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। बछिया को अपने जबड़े में जकड़कर उसके गले को बुरी तरह जख्मी कर दिया। बछिया की चीख सुनकर परिवार की नींद खुली। टॉर्च की रोशनी में देखा तो तेंदुआ मवेशी के गर्दन को दबोचे हुए थे। हल्ला गोहार मचाने पर तेंदुए ने धीरे से उसका गला छोड़ पास स्थित हेंगहा नाले के जंगल की ओर भाग गया। यह भी पढ़ें- तेंदुए ने मवेशी को बनाया निवाला, गांव में दहशत, पहुंची वन विभाग की टीम चौधरीडीह के साथ आस पास के इलाके में इस समय तेंदुए का दहशत बना हुआ है। यहां आए दिन तेंदुए दिखने, मवेशियों पर हमले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.