गंगापार, मार्च 28 -- किसान के घर से भैंस चोरी हो गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। कचरी गांव निवासी अरविंद कुमार पटेल के मुताबिक, बारिश के बाद परिवार के सभी लोग भोजन कर सो गए थे। देर रात चोर घर के सामने बंधी भैंस खोलकर ले गए। सुबह जब घर की महिलाएं पशुओं को चारा-पानी देने पहुंचीं तो भैंस गायब देख शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पीड़ित के अनुसार, भैंस की कीमत करीब 60 हजार रुपये है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.