भागलपुर, मार्च 6 -- झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वा गांव में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रखंड के मड़वा पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी सुबोध चौधरी की पत्नी इंदु देवी ने झंडापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। इंदु देवी ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम लगभग आठ बजे वह अपने घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान उनके पड़ोसी विरू चौधरी अचानक गाली-गलौज करते हुए उनके घर के पास पहुंचे। आरोप है कि वे हथियार से लैस थे और उन्होंने डराने-धमकाने की नीयत से तीन राउंड फायरिंग की। मामले को लेकर झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.