श्रावस्ती, फरवरी 18 -- श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती में अकबरपुर नाज ईंट भट्ठे पर ईंट की पथाई कर रहे मजदूर का 16 महीने का बालक घर के सामने स्थित पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूब गया। परिजनों की ओर से बालक को गड्ढे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना देहात महादा निवासी कल्लू चौहान पुत्र ननकऊ इसी थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर स्थित नाज ईंट भट्ठे पर करीब चार माह से रहकर ईंट की पथाई कर रहा था। उसके घर के सामने गंदा पानी के इकट्ठा होने के लिए गड्ढा बना हुआ था। बुधवार सुबह उसका 16 माह का बालक दीपक गड्ढे में गिर कर डूब गया। घर से बाहर आया पिता बच्चे की तलाश करने लगा। इस दौरान उसने गड्ढे में हाथ डलाकर देखा तो उसका पुत्र पानी में डूबा हुआ था। कल्लू ने बच्चे के बाहर निकाला औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.