बस्ती, फरवरी 21 -- नगर बाजार। नगर थानाक्षेत्र के ग्राम एलिया में घर के सामने धान कूटने की मशीन लगाने को लेकर विवाद हो गया। पीड़िता ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ग्राम एलिया निवासी शांति देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 15 फरवरी विपक्षी सरिता देवी उनके घर के सामने धान कूटने वाली मशीन लगवा रही थीं। शांति देवी ने मशीन लगाने का विरोध किया तो सरिता देवी और उनकी बेटियां नीलू, प्रियंका व रिंका ने मारपीट की। नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.