लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर थानाक्षेत्र में शनिवार शाम घर के सामने थूकने से मना करने पर दबंग दंपति ने किराएदार के संग मिलकर पिता-पुत्र को पीटा। लोगों को आता देखकर आरोपी दंपति जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।कृष्णापल्ली निवासी वीरेंद्र सिंह पाल ने बताया कि शनिवार शाम पड़ोसी जेपी मौर्या और उनकी पत्नी संगीता घर के सामने से निकल रही थी। तभी उन लोगों ने उनके घर के सामने थूक दिया। वीरेंद्र ने विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद उनके किराएदार अमित यादव के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दूध लाने वाली स्टील की डोलची से सिर पर वार कर दिए। जिससे वीरेंद्र का सिर फट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता राम पाल को भी धक्का देकर गिरा दिया और लात-घूंसों से मारापीटा। जिससे दोनों को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.