अंबेडकर नगर, दिसम्बर 19 -- दो पक्षों में संघर्ष, नौ घायल; गांव में तनाव, सभी आरोपी हिरासत में सैदापुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अस्ताबाद गांव में गुरुवार रात मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घर के सामने थूकने को लेकर शुरू हुए झगड़े में धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि दोनों पक्षों के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के महेंद्र और सीताराम आपस में पाटीदार हैं। गुरुवार रात करीब 10ः30 बजे सीताराम की पत्नी शोभावती ने महेंद्र के घर के सामने थूक दिया, जिसका विरोध महेंद्र की पत्नी निशा ने किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला कुछ देर के लिए शांत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.