गुमला, अप्रैल 17 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिर्रा गांव के समीप शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय सुरेश गोप गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक आज शाम करीब पांच बजे सुरेश गोप अपने घर के पास सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि सुरेश गोप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को उठा कर सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- उर्मी चौक के पास बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.