जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- घर के सामने गुमटी लगाने से परेशान व्यक्ति ने प्रधानमंत्री को भी पत्र भेज दिया है। इस व्यक्ति का नाम पुरुषोत्तम खंडेलवाल है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के भालोटिया रोड गम्हरिया के निवासी के घर के सामने सात अप्रैल की रात में अचानक एक गुमटी खड़ा कर दिया गया। उनका कहना है कि उन्होंने उस गुमटी पर अंकित मोबाइल नंबर पर जब फोन किया, तो उसने उन्हें दो अन्य लोगों से बात करने को कहा गया। उन्होंने उनसे जब बात की तो वे धमकी पर उतर आये। कहा, गुमटी नहीं हटेगी, जो करना है कर लो। उन्होंने इसकी शिकायत थाना प्रभारी और गम्हरिया के अंचलाधिकारी से की। परंतु कुछ नहीं हुआ। तब उन्होंने एसपी से भी शिकायत की। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर परेशान होकर उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि इस संपत्ति का पार्टिशन शूट सरायकेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.