घर के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो भाइयों को पीटा
बस्ती, अप्रैल 27 -- बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के बेलवाडाड़ी मोहल्ले में गाड़ी करने के विवाद को लेकर दो भाइयों की पिटाई का मामला सामने आया है। बेलवाडाड़ी निवासी संजय श्रीवास्तव ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि शनिवार की शाम करीब छह बजे घर के सामने गाड़ी खड़ा करने की बात को लेकर विपक्षियों ने उन्हें व उनके भाई अजय श्रीवास्तव को लाठी-डंडे से मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित रामप्रकाश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव और संतोष श्रीवास्तव निवासी बेलवाडाड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- स्कूटी खड़ी करने के विवाद में परिवार को पीटा यह भी पढ़ें- लाठी-डंडे से महिला की पिटाई, तीन पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.