सुल्तानपुर, फरवरी 27 -- हलियापुर, संवाददाता। हलियापुर थाना क्षेत्र के बगल घर के सामने खड़े ई-रिक्शा से चोर चार बैट्री चुरा ले गए। थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि तहरीर मिली है कार्यवाही की जा रही है। थाने के पास तिरहुत मोड़ पर मकान बना कर रह रहे क्षेत्र के पिपरी निवासी रामसिंह पुत्र सत्य बक्श सिंह बुधवार शाम लगभग सात बजे ई-रिक्शा घर के सामने खड़ी कर परिवार सहित अपने दादा के नाती की बरात चले गए। गुरुवार सुबह जब वह वापस घर पहुंचे तो ई-रिक्शा के बैट्री बक्से का ताला तुटा हुआ दिखा। जब बाक्स खोलकर देखा तब पता चला कि चारों बैट्री गायब थी। वहीं बगल में बीसी प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी फुटेज में गुरुवार रात लगभग दो बजकर बीस मिनट पर कार खड़ी कर चार युवक रिक्शा की बैट्री खोलते हुए दिखे। तहरीर पीड़ित राम सिंह ने स्थानीय थाने पर दी है।

हिंदी हिन्...