देवघर, मार्च 19 -- देवघर। नगर थाना के बायपास रोड स्थित पुरनदाहा मोहल्ले से एक स्कॉर्पियो चोरी हो गई है। पीड़ित वाहन के मालिक देवव्रत सिंह ने नगर थाना में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि पीड़ित देवव्रत सिंह के पास उजले रंग की स्कॉर्पियो एस-10 गाड़ी थी। जिसका गाड़ी का नंबर डब्लूबी 02एजी5004 था । यह गाड़ी जय शंकर ट्रेडिंग को के नाम से पंजीकृत थी। गाड़ी पिछले पांच वर्षों से उनके पास थी और इसका निजी उपयोग किया जाता था। बताया कि 16 मार्च 2026 को सोमवार की रात लगभग 9 बजे काम से लौटकर उन्होंने गाड़ी नीचे पार्क की और घर चले गए। अगले दिन सुबह 7 बजे उठने पर देखा कि गाड़ी घर के बाहर नहीं थी। आसपास पूछताछ करने पर भी कोई पता नहीं चला। उन्हें आशंका हुई कि गाड़ी मध्यरात्रि में चोरी कर ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.