घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर चोरी, दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
बांका, मई 28 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के विराजपुर गांव में घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में विराजपुर गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव ने आनंदपुर थाना में लिखित आवेदन देकर दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित चन्द्रशेखर यादव ने बताया कि बगरा गांव निवासी तारणी यादव का ट्रैक्टर उनके घर के सामने खड़ा था। घटना तीन दिन पूर्व देर रात की बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि रात में सोकर पेशाब करने के लिए बाहर निकले तो दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर गायब मिली। इसके बाद वह दौड़कर सड़क की ओर गए, जहां देखा कि कुछ लोग ट्रैक्टर का लाइट बंद कर उसे नदी की ओर ले जा रहे थे। चन्द्रशेखर यादव ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर बगरा गांव के मनोज यादव, नीरज यादव, प्रमोद यादव सहित लगभग दस लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.