घर के सामने खड़ी कार चोरी
सुल्तानपुर, मई 27 -- कुड़वार, संवाददाता घर के सामने खड़ी कार को रात में बाइक सवार लेकर फरार हो गया। सुबह गाड़ी मालिक को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। चोर द्वारा की गयी घटना की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।बन्धुआकला थाना क्षेत्र के अलीगंज कस्बा स्थित कोटिया रोड़ पर अजय कुमार गुप्ता पुत्र मोहनलाल गुप्ता का मकान है। बीती रात अजय कुमार की अल्टो कार घर के सामने खड़ी थी। परिजन सब अंदर सो रहे थे। सीसीटीवी कैमरे के अनुसार रात लगभग 2.40 बजे दो लोग मोटरसाइकिल से पहुंचे। एक आदमी उतर कर कार के पास पहुंचा और कार को अपने तरीके से खोलकर स्टार्ट कर लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- घर के सामने खड़ी कार चोरी दूसरा व्यक्ति मोटरसाइकिल से साथ चला गया। सुबह जानकारी होने पर अजय कुमार ने बन्धुआकला थाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.