कौशाम्बी, दिसम्बर 15 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद पिपरी थाने के पटेल नगर दरियापुर में घर के सामने कूड़ा-कचरा और गंदगी फैलाने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पटेल नगर दरियापुर गांव निवासी धनंजय सिंह पुत्र राम सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली महिला उनके घर के दरवाजे के सामने जानबूझकर कूड़ा-कचरा और गंदगी फेंक जाती है। जिससे उन्हें और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। विरोध करने पर वह गाली गलौच कर फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देती है। सोमवार सुबह भी मना करने पर वह लड़ाई झगड़ा करने पर आमादा हो गई। मौके पर जुटे ल...