घर के सामने कूड़ा डालने की शिकायत करने पर युवक पीटा
गाज़ियाबाद, जून 1 -- मोदीनगर। भोजपुर के गांव मोहम्मदपुर सुजानपुर में दबंग ने घर के सामने कूड़ा डालने की शिकायत करने पर युवक मोहित की पिटाई कर दी। गांव मोहम्मदपुर सुजानपुर निवासी मोहित की शिकायत के अनुसार पड़ोसी मनोज कुमार ने 15 दिन पूर्व उनके घर के सामने कूड़ा डाल दिया था। मोहित ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मोहित ने शिकायत पुलिस से कर दी। आरोप है कि इससे आरोपी रजिंश रखने लगा और रविवार शाम मोहित का रास्ता रोककर उसकी पिटाई कर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपी मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ली गई है। यह भी पढ़ें- गाली देने का विरोध करने पर युवक को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.