गाज़ियाबाद, अप्रैल 24 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर में घर के सामने कार खड़ी करने को लेकर पड़ोसी दंपति ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। शास्त्रीनगर जे-ब्लॉक निवासी वैभव वशिष्ठ के मुताबिक 22 अप्रैल को उनके पिता घर के बाहर कार खड़ी कर रहे थे। इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अपनी-अपनी कार घर के अंदर खड़ी करने की हिदायत दी थी। आरोप है कि इसके बाद भी पड़ोसियों ने अपनी कार उनके दरवाजे के ठीक सामने खड़ी कर दी। जब उन्होंने अपनी कार निकालने की कोशिश की तो रास्ता अवरुद्ध था। इसी दौरान उनके पिता दरवाजे के अंदर खड़े थे। आरोप है कि पड़ोसी कृष्ण गोपाल यादव गाली-गलौज करते हुए उनके घर की ओर बढ़ा। जब उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.