घर के सामने अश्लील गाना बजाने पर केस दर्ज
बस्ती, मई 26 -- बस्ती। गौर पुलिस ने घर के सामने अश्लील गाना बजाने के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले शिकायतकर्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के विपक्षी आए दिन उनके घर के सामने बाइक खड़ी करके अश्लील गाना बजाते हैं और अपशब्द कहते हैं। मना करने पर विपक्षी ने मोबाइल पर वॉइस मैसेज भेजकर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दुर्गेश, राजमनी, विकास, रमेश और राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.