आजमगढ़, जनवरी 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र के कादीपुर बाजार के पास मंगलवार की शाम अनियंत्रित स्कूल बस ने अलाव ताप रही महिला को कुचल दिया। एक मवेशी को भी बस ने चपेट में ले लिया। घटना के बाद वाहन चालक बस छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जहानागंज थाना क्षेत्र के कादीपुर निवासी 52 वर्षीया फिरती देवी पत्नी लालचंद यादव का मकान सड़क के किनारे है। उसने घर के सामने ही मवेशियों के चारे के लिए नाद रखा था। फिरती देवी अपनी बहू सहित अन्य लोगों के साथ घर के सामने अलाव ताप रही थी। इस दौरान उधर से गुजर रही एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित हो गई। नाद को तोड़ने के बाद एक मवेशी को रौदते हुए अलाव के पास पहुंच गई। अलाव ताप रही फिरती देवी स्कूल बस की चपेट में आ गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। परिजन घायल महिला को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.