फतेहपुर, अप्रैल 16 -- हथगाम। नगर के सिठौरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को भाजापा द्वारा आयोजित नारी शक्ति बंदन अधिनियम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईं कानपुर महानगर की महापौर प्रमिला पाण्डेय ने कहा कि अब महिलाएं घर के साथ साथ विधानसभा और लोकसभा भी सम्भालेंगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि आजादी के 60 साल बाद महिलाओं के हित के लिए सबसे बड़ा काम भाजपा ने किया है। अब हर क्षेत्र में महिलाएं नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम से अब महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में नेतृत्व करने का अवसर प्रदान होगा। यह भी पढ़ें- नारी वंदन अधिनियम से सशक्त होंगी महिलाएं सम्मेलन में उपस्थित पूर्व राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धून्नी सिंह ने कहा कि...