धनबाद, मई 13 -- धनबाद, संवाददाता। सरायढेला के लोहारकुल्ही निवासी दीपक रजवार (19) को मंगलवार की शाम सांप ने डंस लिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे धनबाद मेडिकल अस्पताल लाया। जहां युवक का इलाज किया गया। हालांकि युवक को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। स्थानीय लोग सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंचे, जिससे अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। दीपक अपने घर के पास बैठा था। इस दौरान घर के समीप सांप ने युवक को डंस लिया। इसके बाद दीपक ने हो-हल्ला किया। हल्ला सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाया गया। आसपास के लोगों ने सांप को पकड़ लिया। इसके बाद युवकों ने सांप को जंगल में छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...