भागलपुर, मार्च 28 -- सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वार्ड 7 में घर के शौचालय में व्यक्ति गिर गया। जिसे परिजनों ने पहले प्राइवेट में इलाज के लिए ले गया। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने रेफरल अस्पताल ले जाने की सलाह दी। रेफरल अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन उसे घर ले आए। मृतक मंटू मंडल,उम्र लगभग 49वर्ष, सामान्य किसान था। वह अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र दो पुत्री को छोड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...