अमरोहा, अप्रैल 3 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा राजपूत में घर के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता सुमनलता की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक घर को लेकर विवाद में बब्लू व उसकी पत्नी चेतन ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने जांच के बाद मामले में कार्रवाई की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...