रामपुर, मार्च 7 -- सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के सींगनखेड़ा में घर के रास्ते को लेकर शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह तड़के बवाल हो गया। चाचा भतीजे के बीच हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो गए। भतीजे ने चाचा का सिर फोड़ दिया तो चाचा ने भी भतीजे का कान काट दिया। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला थाना क्षेत्र के सींगनखेड़ा गांव का है। गांव निवासी चाचा भतीजे वीर सिंह और सोनू के बीच विवाद हो गया। मामले में तूल पकड़ा तो शुक्रवार की देर रात दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। आस पड़ोस के लोगों ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामला शांत किया। शनिवार सुबह चाचा भतीजे फिर से आमने-सामने आ गए। कुछ देर के अंदर ही दोनों ओर से लाठी डंडे और पत्थर बाजी शुरू हो गई। दोनों पक्षों की महिलाओं ने भी अपने घरों से पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। भतीजे ने च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.