नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- फेंगशुई में घर की छोटी-छोटी चीजों को भी खास महत्व दिया गया है। इन्हीं में कछुए की मूर्ति को भी शुभ प्रतीकों में शामिल किया जाता है। खासकर काले रंग के कछुए को सुरक्षा, स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इसे सही जगह और सही दिशा में रखने से घर का माहौल शांत और संतुलित बना रहता है। कई लोग इसे घर के मेन गेट के पास भी रखते हैं। आइए जानते हैं काले कछुए की मूर्ति से जुड़े उन तीन फायदों के बारे में, जिन्हें वास्तु और फेंगशुई में बताया गया है।नकारात्मक ऊर्जा से बचाव फेंगशुई में काले कछुए को सुरक्षा से जुड़ा प्रतीक माना गया है। यही वजह है कि कई लोग इसे घर के मुख्य द्वार के पास स्थापित करते हैं। पारंपरिक मान्यता के अनुसार, मेन गेट से घर में आने वाली ऊर्जा का प्रभाव पूरे वातावरण पर पड़ता है। ऐसे म...