देहरादून, मार्च 3 -- प्रेमनगर थाना क्षेत्र के श्यामपुर स्थित प्रगति एन्क्लेव में एक घर के मंदिर से सोने के जेवरात और एक लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। पीड़ित परिवार ने घर में काम करने वाली नौकरानी पर चोरी का शक जताया है। सोमवार को प्रेमनगर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि श्यामपुर ट्यूबवेल रोड की बुधई वेलफेयर सोसाइटी निवासी परमेंद्र सिंह थापा ने तहरीर दी। उन्होंने दीपावली पूजन के लिए गहने और एक लाख रुपये नकद निकालकर घर के मंदिर में एक छोटे बॉक्स में रखे थे। इसकी जानकारी सिर्फ परिवार के सदस्यों और उनकी नौकरानी अनीता को थी। पांच नवंबर को उनकी पत्नी कुसुम थापा पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार गई थीं। परमेंद्र अपनी दोनों बेटियों के साथ जरूरी काम से दिल्ली गए हुए थे। इस दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.