नई दिल्ली, जून 20 -- हिंदू धर्म में नियमित रूप से पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है। इस दौरान घंटी बजाने की परंपरा है जोकि बहुत पुरानी है। आमतौर पर हर घर के मंदिर में घंटी जरूर रखी जाती है। पूजा शुरू करते समय आरती के दौरान या भगवान को भोग लगाते समय लोग घंटी बजाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि घंटी की आवाज से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और ऐसा भी माना जाता है कि इसके जरिए भगवान को आगमन का संदेश दिया जाता है। हालांकि कई लोगों के मन में ये सवाल होता है कि आखिर घर के मंदिर में घंटी कितनी देर तक बजानी चाहिए? क्या इसे लंबे समय तक बजाना चाहिए या सिर्फ कुछ सेंकड के लिए ही ये काम करना चाहिए?क्यों बजाते हैं घंटी धार्मिक मान्यता है कि घंटी की आवाज से मन एकाग्र होता है। दरअसल पूजा के दौरान अगर मन इधर-उधर भटकता है तो ऐसे में घंटी की आवाज से ध्यान भगवान की...