घर के भीतर फांसी पर लटकता मिला महिला का शव
कौशाम्बी, जून 9 -- कोखराज थाना क्षेत्र के पांडेयमऊ गांव निवासी एक महिला का शव मंगलवार सुबह घर के भीतर फांसी पर लटकता मिला। उसने खुदकुशी की या कोई और वजह है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। हालांकि, परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पांडेयमऊ निवासी सोमनाथ पाल किसानी करता है। वह कमाने के लिए बीच-बीच परदेश भी चला जाता है। उसकी 31 वर्षीय पत्नी सोनिया पाल सोमवार की रात खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। मंगलवार की सुबह काफी देर तक नहीं उठी तो परिवार वालों को चिंता हुई। परिजन कमरे में पहुंचे तो नजारा देखकर उनकी चीख निकल पड़ी। वहां सोनिया की लाश फांसी पर लटक रही थी। शोरगुल सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। साथ ही पंचनामा कर शव को पो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.