अयोध्या, मार्च 22 -- भदरसा संवाददाता। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक अपने ही घर में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। मधुपुर गांव निवासी युवक करन (28 वर्ष) पुत्र हरीराम शनिवार को घर पर अकेला था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी और परिजन खेत में काम करने चले गए। घरवालों का कहना है कि वह लोग करीब 11:30 बजे खेत से घर पहुंचे तो देखा कि टीन शेड के पाइप में रस्सी के फंदे के सहारे करन लटका हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। मौत के कारण की जानकारी के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.