आजमगढ़, मार्च 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहर किशुनदेवपुर में सोमवार शाम एक युवती का शव घर में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजमन प्रजापति की पुत्री 19 वर्षीय सुमित्रा सोमवार को घर में अकेली थी। उसके पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में गुवाहाटी में रहते हैं। शाम को उसकी मां रुक्मिणी और भाई आनंद बाजार चले गए थे। पड़ोस के लोग सुमित्रा को बुला रहे थे। काफी देर बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर परिवार के लोग घर में पहुंचे। अंदर सुमित्रा का शव दुपट्टे के सहारे छत से लटक रहा था। इसके बाद गांव के लोगों ने सुमित्रा की मां को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुमित्रा एक भाई और चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी।

हिंदी...