आजमगढ़, अप्रैल 26 -- आजमगढ़, संवाददता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में शुक्रवार की शाम युवक का शव घर के भीतर फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी 30 वर्षीय योगेश मजदूरी करते थे। उनकी पत्नी रेनू मायके गई थी। दोपहर में योगेश के पिता बिहारी बाजार चले गए। घर में योगेश अकेले था। शाम करीब छह बजे पत्नी मायके से घर पहुंची। इस दौरान सीढ़ी पर साड़ी के फंदे से योगेश का शव लटक रहा था। पति की स्थिति देखकर पत्नी के होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- खेत पर गए युवक का ट्यूबवेल पर मिला शव वह शोर मचाते हुए रोने लगी। इसके बाद आसपास के लोग आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। योगेश के दो बेटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.