घर के भीतर फंदे से लटकता मिला बावर्ची का शव
आजमगढ़, मई 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के गोदपुर गांव में सोमवार की सुबह बावर्ची का शव घर के भीतर फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंधरापुर थाना क्षेत्र के गोदपुर किशुनदासपुर गांव निवासी 36 वर्षीय धर्मेंद्र शादी सहित अन्य कार्यक्रमों में खाना बनाने का ठेका लेता था। चार मई को भी उसने दो स्थानों पर खाना बनाने की जिम्मेदारी ली थी। गांव में उसके दो मकान हैं। एक मकान में परिवार के लोग रहते हैं। रविवार की रात वह दूसरे मकान में सो रहा था। सोमवार की सुबह पड़ोसी गांव का एक व्यक्ति उससे मिलने के लिए पहुंचा। परिजनों ने बताया कि वह दूसरे घर पर सो रहे हैं। इस पर वह दूसरे घर पहुंचा। वहां धर्मेंद्र का शव कमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.