बदायूं, मई 4 -- अगर आप अपने बच्चों के सामने सिगरेट या बीड़ी का धुआं उड़ा रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। घर के बड़ों, खासकर पिता और चाचा की यह खराब लत मासूमों के फेफड़ों को समय से पहले बीमार कर रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे माहौल में पलने वाले बच्चों में अस्थमा और फेफड़ों के संक्रमण का खतरा कई गुना अधिक बढ़ जाता है। बदायूं के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एक चौंकाने वाली चेतावनी जारी की है। आंकड़ों और केस स्टडीज के मुताबिक, जिन परिवारों में बड़े बुजुर्ग घर के भीतर धूम्रपान करते हैं, वहां बच्चे पैसिव स्मोकिंग का शिकार हो रहे हैं। यह स्थिति इतनी गंभीर है कि जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही इन बच्चों के फेफड़े किसी बुजुर्ग की तरह कमजोर और बीमार पाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लगभग 60 फीसदी माता-पिता बच्चों में अस्थमा के शुरुआती लक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.