घर के भीतर किशोर ने लगाई फांसी
कौशाम्बी, अगस्त 6 -- कोखराज क्षेत्र के नौढिया आमद करारी निवासी शीतल प्रसाद सिंगरौल का 15 वर्षीय बेटा मोनू गुरुवार की दोपहर किसी बात से खफा था। परिवार के लोगों ने कारण जानना चाहा लेकिन, उसने कुछ नहीं बताया। शाम को मोनू बिना किसी से कुछ कहे कमरे में जाकर मोबाइल देख रहा था। इसे लेकर परिजन ने ध्यान नहीं दिया। शाम करीब सात बजे परिवार की एक महिला कमरे की तरफ गई तो मोनू का शव फंदे से लटका देख चीख पड़ी। शोरगुल पर परिवार के अन्य सदस्य व मुहल्ले के लोग पहुंचे। सूचना पर पुलिस व फोरेसिंक टीम ने छानबीन शुरू कर दिया है। मोबाइल की भी जांच किया जा रहा है। फिलहाल मोनू के आत्महत्या के पीछे सटीक कारण नहीं पता चल सका है। डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। घटना को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.