कौशाम्बी, जून 23 -- एयरपोर्ट थाना के गौसपुर कटहुला में सोमवार की शाम को एक अधेड़ की घर के भीतर फांसी पर लाश मिली। परिजनों के मुताबिक अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौसपुर कटहुला निवासी लल्लू दिवाकर (55) पुत्र पूनी दिवाकर परिवार से अलग रहता है। उसके छह बेटे सभी अलग रहते हैं। लल्लू घर में कपड़े प्रेस करने की दुकान चलाता था। सोमवार को लल्लू दिवाकर घर में अकेले था। उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। शाम को लल्लू का शव के घर के भीतर पंखे से लटकता हुआ मिला। सोमवार की शाम को गांव का ही एक युवक अपना प्रेस कराने के लिए लल्लू के पास गया और आवाज दी। अंदर से जब कोई जवाब नहीं आया तो उसने झांक कर अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। शोर मचाया तो गांव के लोग आए। सूचना पुलिस को दी गई। बेटे सोहनलाल को जानकारी हुई तो वह ...