लातेहार, अप्रैल 12 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के बारिखाप गांव में रविवार को घर के बीम गिर जाने से किशोर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बारिखाप गांव निवासी धनेश्वर उरांव का 13 वर्षीय पुत्र सोनू उरांव घर के समीप खेल रहा था। इसी दौरान घर का बीम अचानक गिर गया ,जिससे सोनू उरांव घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल बच्चा को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सक दीपक कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई वहीं स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए बच्चे को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...