घर के बाहर सो रहे व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमले में मुकदमा
बदायूं, जून 25 -- बदायूं/दातागंज,हिटी। घर के बाहर सो रहे व्यक्ति के सिर पर धारदार हथियार से हमला करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डांडी का है। यहां के रहने वाले रतनपाल पुत्र रामचंद्र ने क्षेत्राधिकारी दातागंज को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के रहने वाले अमन पुत्र निर्भान, ओमवीर पुत्र बलवंत, राकेश, महेंद्र और बलवंत आए दिन उनके और परिवार के साथ गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। यह भी पढ़ें- बच्चे के विवाद के बाद एक व्यक्ति से मारपीट आरोप है कि 12 जून की शाम करीब सात बजे वह अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे, तभी सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.