प्रयागराज, अप्रैल 12 -- मांडा (प्रयागराज)। हिन्दुस्तान संवाद दिघिया पुलिस चौकी अंतर्गत बरहाकला ग्राम पंचायत के बबुरा गांव में शनिवार की देर रात घर के बाहर चारपाई में सोते समय वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। रविवार की अलसुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी, तो सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, तो घर से जेवरात गायब होने की पुष्टि हुई। आशंका है कि चोरी की नीयत से वारदात को अंजाम दिया गया था। हालांकि ग्रामीणों की मानें तो कुछ दिन पहले वृद्धा को नकाबपोश बदमाशों ने गांव छोड़कर जाने की धमकी दी थी।बबुरा गांव के सेवानिवृत्त रेलकर्मी उमाशंकर बिंद की दस माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। दोनों बेटी उषा व रेनू की शादी हो चुकी है। पति की मौत के बाद से 62 वर्षीय कस्तूरा देवी घर पर अकेले ही रहती थी। वह शनिवार की रात घर के बाहर चारपाई पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.