गाज़ियाबाद, नवम्बर 11 -- लोनी, संवाददाता। लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में सोमवार रात बदमाशों ने घर के बाहर गली में चारपाई पर सो रही महिला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। महिला को तीन गोलियां मारी गईं। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अशोक विहार कॉलोनी की सानिया सिटी में 55 वर्षीय नसीम सोमवार रात घर के बाहर गली में चारपाई पर सो रही थी। परिवार में चार बेटे और चार बेटियां हैं। पुत्र गुफरान ने बताया कि चारों भाई मां और बहनों के साथ दो मकानों में रहते है। उसने बताया कि मां रोजाना की तरह घर के बाहर गली में चारपाई पर सोई हुई थी। रात करीब दो बजे तेज आवाज से उनकी नींद खुली। मां दर्द से चीख रही थी। वह बाहर निकले तो मां चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.