बस्ती, मई 23 -- बस्ती। जिले के छावनी थानाक्षेत्र के कोतवालपुर गांव में रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। परिवार के सदस्य गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। कमरों को खंगाल कर बक्से आदि में रखे जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों के होश उड़ गए। सूचना पाकर पहुंची यूपी 112 और छावनी थाने की टीम ने घटनास्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि जांच-पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।कोतवालपुर निवासी समीउल्लाह ने बताया कि परिवारीजन गर्मी के चलते घर के बाहर ही सो रहे थे। सुबह उठने पर देखा कि घर के दरवाजे पर लगाया ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। दो कमरों में रखे बक्से खुले पड़े थे। चोरों ने घर क...