घर के बाहर से स्कूटी चोरी, संदिग्ध कैमरे में कैद
रुडकी, मई 11 -- रुड़की। चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक स्कूटी चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर चुंगी निवासी रईस ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ मई को उसने अपने घर के बाहर स्कूटी खड़ी की थी। इस बीच चोरों ने उनकी स्कूटी चोरी कर ली। उन्होंने स्कूटी के आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर स्कूटी चोरी का केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक कैद हुआ है जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही स्कूटी चोरी का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.